तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
मसूरी में शुरू हुई 27वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता, मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में हुआ शुभारंभ। महिला वर्ग में देशभर से करीब 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा, जबकि प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जा रही है।
मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का खिलाड़ियों को पूरे साल इंतजार रहता है। उन्होंने मसूरी में स्थायी खेल मैदान की कमी को बड़ी चुनौती बताते हुए जल्द मैदान उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
स्कूल प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
#Mussoorie #Hockey MajorDhyanChand HockeyTournament Sports MussoorieNews UttarakhandNews SportsNews Uttarakhand