फायर स्टेशन देहरादून द्वारा सिक्का केमाया ग्रीन सोसाइटी, देहरादून में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों के संचालन संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों की पहचान, उनके सही उपयोग, संचालन की विधि तथा आवश्यकता पड़ने पर आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से उनका प्रयोग किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित व्यक्तियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सूचना देने, सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने तथा प्रारंभिक स्तर पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का उचित उपयोग करने के संबंध में भी प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
फायर सर्विस द्वारा इस प्रकार के प्र�