पटना ग्रामीण: पटना में सतर्कता सम्मान समारोह में भ्रष्टाचार विरोधी नागरिकों को किया गया सम्मानित
सोमवार की शाम 4 बजे पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्रथम सतर्कता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग देने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो के महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक रंगे हाथों रिश्वत लेते 42 मामले दर्ज किए गए हैं।