पटना ग्रामीण: पटना में तेजप्रताप यादव ने कहा- जहां जनता बुलाएगी, वहीं जाऊंगा, हसनपुर रवाना होने से पहले मीडिया से की बात
पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले सोमवार की दोपहर एक बजे पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जहां-जहां जनता बुला रही है, मैं वहां-वहां जा रहा हूं।" आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा, लेकिन जनता का जो आशीर्वाद है।