पटना ग्रामीण: पटना SSP ने मेयर सीता साहू के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी दी
पटना नगर निगम की बैठक में हुई गुंडागर्दी के बाद अब मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार पुलिस की रडार पर है और फिलहाल फरार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। सोमवार की शाम 4 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शिशिर का आपराधिक इतिहास रहा है और पीड़ित को धमकी देने की आशंका है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।