बाढ़: बाढ़ में हिंसक झड़प, तलवारबाजी और मारपीट में एक दर्जन घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Barh, Patna | Jul 7, 2025 बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे एक ही समुदाय के दो मुहल्लों—चोंदी और गुडगुडीया के लोगों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट और तलवारबाजी हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।