बाढ़: रील बनाने के चक्कर में सड़क हादसा, बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा में दो युवक जख्मी
Barh, Patna | Jul 5, 2025 बाढ थाना क्षेत्र के अचुआरा गांव के पास ई रिक्शा और बाइक में शनिवार को लगभग 4 बजे आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।