बाढ़: बाढ़: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिजनों ने अस्पताल परिसर में बांधा, बाद में पटना किया रेफर
Barh, Patna | Jul 6, 2025 एक युवक को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के बाहरी कैम्पस में बने आश्रय स्थल के पाया से बांधकर घंटों रखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है, जो एनटीपीसी में किसी कंपनी के अंदर रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि परिजनों ने रविवार को लगभग 12 बजे इलाज कराने के लिए उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया था लेकिन अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी।