बाढ़: बाढ़-मोकामा रेलखंड पर साउथ बिहार एक्सप्रेस का इंजन फेल, करीब 1 घंटे तक रेल यातायात बाधित
Barh, Patna | Jul 4, 2025 दानापुर मंडल रेल के बाढ़- मोकामा रेलखंड पर शुक्रवार लगभग 8 बजे की सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस मोकामा से खुलने के बाद अचानक इंजन में खराबी आ गई। करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद इंजन को किसी तरह ठीक किया गया। इस दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस का यात्रा क्रम सुबह 7:04 से लेकर 8:11 तक बाधित रहा, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।