बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के जैतपुर में जदयू कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का स्वागत किया
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना से जमुई जिला अंतर्गत झाझा जाने के क्रम में रविवार पूर्वाह्न 10:45 बजे बड़हिया प्रखंड के जैतपुर पहुंचे.यहां जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा माननीय मंत्री का फूल माला पहनकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. माननीय स्वास्थ्य मंत्री अपनी गाड़ी से उतरकर कार्य कर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया.