टीकमगढ़: अस्तोन: हनुमान मंदिर में हंगामा, नशे में युवक ने की अभद्रता, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अस्तोन गांव में एक युवक ने नशे की हालत में हनुमान मंदिर परिसर में गाली-गलौज करते हुए प्रतिमा पर लगा सिंदूर फैला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। पुजारी की शिकायत पर कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।