गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने सुनी 50 लोगों की शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 06 फरवरी शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से लगभग 50 लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए थे। इसकी जानकारी आज दिनांक 6 फरवरी शुक्रवार की दोपहर 2 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।