गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में खुलेंगे 10 डिग्री कॉलेज और 1 चीनी मिल: डीएम शशांक शुभंकर
बिहार के गया सहित राज्य भर में उच्च शिक्षा सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय 3 योजना के तहत 213 नए डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।जिसमे गया जिले में 10 डिग्री कॉलेज और 1 चीनी मिल खोला जाना है।डीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बताया कि गया जिले में 10 डिग्री कॉलेज खोले जाने का सरकार का प्रस्ताव आया है।