गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के गुरुआ के रक्सा गांव में विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
गया के गुरुआ के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है।मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है।शुक्रवार की सुबह 11 बजे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिजनो ने बताया कि ससुराल वालो के द्वारा दहेज और बच्चा को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था।