बीकानेर: जिला कलेक्टर ने शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया, बीछवाल में आज रात पहुंचेगा पानी
बीकानेर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार सुबह पीएचईडी के शोभासर जलाशय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नहरबंदी के बाद पानी की आवक की जानकारी ली। एसीई राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में आज रात 12 से 3 बजे तक पानी पहुंचेगा, वहीं शोभासर में परसों सुबह पहुंचेगा