डुमरांव: डुमरांव-सम्हार रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से ब्रेसलेट, चप्पल और गमछा बरामद
Dumraon, Buxar | Oct 10, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के डुमरांव-सम्हार गांव रोड के समीप शनिवार की सुबह 11 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सम्हार गांव निवासी मुलायम यादव के रूप में हुई है। वह उदय नारायण सिंह उर्फ वकील सिंह का पुत्र था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।