जतारा: भटगोरा में 250 एकड़ वन भूमि पर कब्जा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं; ग्रामीण बोले- अधिकारी भी मिले
टीकमगढ़ जिले के जतारा जंगल क्षेत्र में करीब 90 हेक्टेयर (लगभग 250 एकड़ ) सरकारी वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के बड़े अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।