भटवाड़ी: हर्षिल-क्यारी कोटी ट्रेक से लापता बकरी पालक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया
बीते 6 जुलाई को हर्षिल पुलिस को सूचना मिली की हर्षिल क्यारी कोटी ट्रक से दो बकरी पालक लापता हो गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस ने दोनों की खोजबीन के लिए काफी सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ ने गत 22 जुलाई से दोनों की खोजबीन के लिए पुन:सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसडीआरएफ ने क्यारी कोटी ट्रेक पर शव बरामद किया।