मानपुर: कठार के छिंदहा और गढ़िया टोला में लाखों की पुलिया-विंगवाल बारिश में बहे, भ्रष्टाचार उजागर
Manpur, Umaria | Aug 17, 2026 क्षेत्र मे हुई मूसलाधार बारिश ने जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कठार के विकास कार्यों की सारी पोल खोल दी। यहां छिंदहा टोला और गढ़िया टोला मे लाखो रुपये की लागत से कुछ माह पहले ही बनी पुलिया और विंगवाल पहली ही बारिश मे बह गए।आरोप है कि निर्माण मे स्टीमेट के अनुसार सीमेंट, सरिया और गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया।