कुंडा: नगर कोतवाली के साथ जिले के सभी थानों में एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर किया गया बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक
प्रतापगढ़ के एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली के अलावा कुंडा, रानीगंज ,पट्टी समेत जिले के सभी थानों में एंटी रोमियो टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें और बालिकाओं को जागरूक किया गया । एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आईजी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।