प्रतापगढ़: शिवगढ़तूरी मज़रे मछेहा हरदोपट्टी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायल 2 लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत
महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़तूरी मज़रे मछेहा हरदोपट्टी में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे में एचटी लाइन की चपेट में आने से घायल 5 लोगो मे दो की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी संजय राय ने बताया की घायलों में रंजीत और धर्मेंद्र की मौत हुई है जबकि सुनील ,गाज़ी, दिवाकर का इलाज चल रहा है।