प्रतापगढ़: बेहदौल खुर्द गांव में अधिवक्ता के नवनिर्मित मकान से चोरी हुआ लोहे का गेट और चैनल, पुलिस को दी गई शिकायत
बेहदौल खुर्द गांव से चोर अधिवक्ता दिनेश यादव के नवनिर्मित मकान से दो लोहे का चैनल और एक लोहे का गेट उठा ले गए। शनिवार को दशहरा होने के चलते निर्माण कार्य बंद था। दोपहर बाद जब दिनेश घर पर पहुचे तो देखा की बल्ली और पटरी से दबी चैनल और गेट को चोरो ने चुरा लिया है। काफी खोजबीन करने का बाद पता चल न सका। अधिवक्ता ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे ने थाने मे तहरीर दी है।