प्रतापगढ़: अंतु के पूर्वी केबिन के पास तालाब में 16 दुर्गा मूर्तियों का हुआ विसर्जन
अंतु थाना क्षेत्र के पूर्वी केबिन अंतु के पास मूर्ति विसर्जित तालाब में क्षेत्र के 16 अलग-अलग स्थान पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन हुआ । जिसमें नगर पंचायत अंतु के कर्मचारियों, अंतु पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह, लेख पाल राजेश कनौजिया रात 8 बजे तक नगर सहित अन्य गांवों के 16 मुर्तियो को सकुशल विसर्जित करवाया।