हरिद्वार: कनखल पुलिस ने कुम्हारगढा से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
लगातार फरार चल रहे एक वारंटी को कनखल पुलिस ने कुम्हारगढा से गिरफ्तार किया है। वारंटी ललित मोहन को पुलिस ने उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि वारंटी ललित मोहन के खिलाफ कोर्ट ने कई बार वारंट जारी किए थे लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया।