हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने यूकेलिप्टस बाग से अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने यूकेलिप्टस बाग से अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील कुमार है जो विष्णु लोक कॉलोनी का निवासी है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।