हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ने वाली रानीपुर कोतवाली की पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
दादूपुर गोविंदपुर में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम की SSP परमेंद्र डोभाल ने पीठ थपथपाई है। SSP के अनुसार पुलिस के जवानों ने दीपावली के पहले नकली शराब की खेप पकड़ने का बड़ा काम किया है, क्योंकि बिहार की तरह उत्तराखंड में भी नकली शराब बेचने की तैयारी थी। शाम 5 बजे करीब सिडकुल थाने पहुंचे SSP पुलिस टीम से मिले।