हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर पथरी पुलिस ने करीब ढाई माह पुरानी कब्र से बुजुर्ग का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोर्ट के आदेश पर बुधवार दोपहर 1 बजे करीब तहसीलदार की मौजूदगी में पथरी पुलिस ने धनपुरा में बुजुर्ग के शव को करीब ढाई माह पुरानी कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि मृतक शाहिद पर बीती 18 जून को उसकी बेटी के ससुराल वालों ने जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी 7 अगस्त को मौत हो गई थी। ट्रायल के दौरान मृतक के बेटे की मांग पर कोर्ट ने ये आदेश दिए थे।