हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी मार्ग पर अवैध चाकू के साथ घूम रहे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
त्योहारी मौसम में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नहर पटरी पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी इमरान को अवैध चाकू के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। आरोपी विष्णु लोक कालोनी का रहने वाला है। शाम 4 बजे करीब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।