हरिद्वार: बन विभाग की चेतावनी के बावजूद मिस्सरपुर में निकले अजगर को भीड़ ने बनाया तमाशा, वीडियो हुआ वायरल
आबादी क्षेत्र में आ रहे वन्य और सरीसृप जीवों को तमाशा ना बनाने की वन विभाग ने साफ चेतावनी दी है, बावजूद इसके शरारती तत्व लगातार वन्य जीवों को निशाना बना रहे हैं। मिस्सरपुर में आबादी क्षेत्र में पहुंचे अजगर को भीड़ ने जमकर तमाशा बनाया, मौके पर पहुंचे वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद कई फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है।