आशाग्राम ट्रस्ट एवं शिवकुंज योगा ग्रुप ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
बड़वानी 15 अगस्त 2026/हमारे देश की आन बान शान तिरंगा हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आम जन तक संदेश पहुंचाने के लिए शिवकुंज योगा ग्रुप एवं आशाग्राम ट्रस्ट के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शिवकुंज पर लहरा रहे विशाल तिरंगे से प्रारंभ होकर गांधी चौक आशाग्राम होते हुए सावंतपुरम गोपाल नगर सुख विलास से कारंजा चौराहा होते हुए एमजी रोड, कचहरी रोड, झंडा चौक से तिरछी पुलिया होते हुए श्रीराम चौक पर संपन्न हुई। जहां पर सदस्यों ने हर घर तिरंगा अभियान हेतु अपने स्वरों को बुलंद किया। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं योग ग्रुप के संयोजक श्री लव कुमरावत ने बताया हर घर तिरंगा अभियान में हम सभी सहभागी बनकर हर घर तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करें। इस दौरान योगा ग्रुप के श्री दीपक अग्रवाल श्री दलजीत सिंह श्री संदीप मुकाती श्री संजय सुगंधी श्री आशीष जोशी श्री संतोष मुलेवा श्री राधे श्याम राठौर आदि सदस्य एवं आशाग्राम ट्रस्ट केश्री सचिन दुबे, श्री मनीष पाटीदार, श्री मनीराम नायडू , डॉ संजय राठौर श्री देवेंद्र पंडित, श्री रमेश यादव श्री अर्पित यादव श्री मनीष चौहान डॉ प्रकाश डोडवे श्री गणेश नवोदय श्री महेंद्र वास्कले श्री अर्पित पाटीदार श्री हिमांशु वावले श्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया श्री पंढरी नाथ पाटीदार श्री बहादुर सिंह , श्री सचिन पटेल श्री हृदय नायडू आदि उपस्थित रहे।
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026