बिसवां: तहसील बिसवां क्षेत्र के रतनगंज के बाद अब निर्मलपुरवा गांव के पास घाघरा नदी ने कटान किया प्रारंभ
Biswan, Sitapur | Jul 15, 2024 रतनगंज के बाद अब निर्मलपुरवा के पास घाघरा नदी ने कटान प्रारंभ कर दिया है। कटान रोकने के लिए कटान रोधी परियोजना के अंतर्गत बंबू क्रेट और बालू भरी बोरियां लगाई जा रही है। घाघरा नदी की तेज धारा में रतनगंज के कई घरों का कटान हो चुका है जिसके मुआवजे में सरकार ने लोगों को रहने के लिए जमीन व सहायता धनराशि भी प्रदान की है।