बिसवां: गोंदलामऊ ब्लॉक कार्यालय में भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन ने सैदापुर गांव की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Biswan, Sitapur | Jul 15, 2024 भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार राव के नेतृत्व में सैदापुर गाँव की समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सोमवार को विकास खण्ड गोंदलामऊ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। विकासखंड गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत नगवा जयराम का मजरा सैदापुर में आने जाने वाला का मुख्य मार्ग कच्चा पड़ा हुआ है जिसपर पानी कर कीचड़ भरा हुआ है।