बिसवां: रेउसा ब्लॉक संसाधन केंद्र के संकुल शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए दिया सामूहिक त्यागपत्र
Biswan, Sitapur | Jul 15, 2024 बीआरसी रेउसा में कार्यरत संकुल शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सामूहिक इस्तीफा देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव व राजेश कुमार राजू सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र के शिक्षक मौजूद रहे।शिक्षकों ने अपना स्तीफा कार्यलय प्रभारी को सौंपा।