बिसवां: संसारपुर और मीरनगर के मध्य नहर की पटरी पर चोरों द्वारा पेड़ काटने पर टूटी बिजली की लाइन से 125 गाँवों की आपूर्ति ठप्प
Biswan, Sitapur | Jul 15, 2024 थाना सदरपुर क्षेत्र के संसारपुर एवं मीरनगर के बीच शारदा सहायक नहर पटरी पर बीती रात चोरों ने एक यूकेलिप्टस का पेड़ काटकर गिरा दिया। पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया जिसके कारण विद्युत उपकेंद्र सरैंया कादीपुर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई और इससे संबंधित 125 गांवों के उपभोक्ता बीती रात से बिजली को लेकर परेशान हैं।