घाटोल: खमेरा में पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
घाटोल उपखंड के खमेरा थाना क्षेत्र के पंचाल मोहल्ले में बीती रात पटाखे की चिंगारी से आग लगने का मामला सामने आया हे। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार देखते ही देखते आग ने दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दोनों मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घरों में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी जल गया।