कोरांव: मैलहा से भगेसर संपर्क मार्ग टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की
कोरांव विकासखंड के मैलहा भगेसर मोड़ के पास भगेसर संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश के बाद पुलिया टूट गई, जिससे भगेसर गांव का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों को सुबह शौच के लिए जाते समय इस क्षति का पता चला। उन्होंने देखा कि संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया टूट गई है।