दमयंती नगर: पटना खुर्द में वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटा, पुलिस बल की मौजूदगी में हुई सख्त कार्रवाई, वीडियो सामने आया
दमोह पटना खुर्द में वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के बाद रविवार शाम वन विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और अवैध कब्जे हटाकर भूमि खाली कराई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भविष्य में कब्जा न करने की हिदायत दी।