सहाड़ा: ज़िला कलेक्टर ने गंगापुर-सहाडा उपखंड के दौरे पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की सुनी परिवेदनाएं
जिलाकलेक्टर जसमीत सिंह संधु गुरुवार को गंगापुर - सहाडा उपखण्ड में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में पहुँचे जहां उन्होंने कहा है कि अधिकारी जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने की मंशा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे । राज्य सरकार की मंशानुसार जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान पूर्ण निष्ठा से करने का प्रयास ही अधिकारियो की प्राथमिकता है