सहाड़ा: गुरला चौराहे के समीप पिकअप जीप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राजसमंद थाना क्षेत्र के आमेट निवासी व्यक्ति मंगलवार रात 10:00 के करीब अपनी पत्नी के साथ निजी कार्य से गुरला की और आ रहा था इसी दौरान गुरला चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति गिरकर घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|