सहाड़ा: कोशीथल के समीप दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक पर सवार महिला और युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार युवक महिला को बुधवार रात 10:00 बजे गंगापुर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान कोशीथल के समीप सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए जिससे बाइक पर सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को पहले अस्पताल ले जाया गया|