सहाड़ा: सहाड़ा रोड पर मोपेड सवार ने सब्जी बेचने वाली महिला को मारी टक्कर, घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया
महिला सोमवार 10:00 बजे के करीब सहाड़ा रोड पर सब्जी बेचने के बाद अपने घर की ओर जा रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोपेड सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गिरकर घायल हो गई जिसे उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल महिला का उपचार जारी है|