सहाड़ा: गंगापुर के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सहाड़ा थाना क्षेत्र के उल्लई निवासी महिला मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब अपने पति के साथ सामाजिक कार्य से खजुरिया की ओर जा रही थी इसी दौरान गंगापुर के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला घायल हो गई, महिला को घायल अवस्था गंगापुर अस्पताल से जिला अस्पताल लाया गया|