पाली: मंडिया रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय युवक का हाथ मशीन में आया, 3 अंगुलियां कटी, बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती
Pali, Pali | Feb 25, 2026 शहर के मंडिया रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान मशीन में हाथ आने से मजदूर की तीन अंगुलियां कट गईं। घायल मजदूर को तुरंत उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।