माननीय मुख्यमंत्री, श्री सम्राट चौधरी, बिहार की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय MMUY (मुख्यमंत्री उद्यमी योजना) कार्यक्रम एवं MSME केंद्रों का शुभारंभ,
सारण जिले में VC के माध्यम से जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त की सहभागिता।
छपरा, दिनांक 8 अक्टूबर 2026
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY) के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में जिला उद्योग केंद्रों (DIC) के अंतर्गत MSME केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सारण जिले की सहभागिता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से रही।
इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, IAS एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी, IAS वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सारण छपरा ने जानकारी दी कि
कार्यक्रम के क्रम में सारण जिले में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP) सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के बीच उप विकास आयुक्त, सारण की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026