बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों द्वारा डोर-टू-डोर पशु चिकित्सा सेवा
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (MVU) द्वारा आज विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पशु चिकित्सा सेवा एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
- सोनपुर, इसुआपुर एवं मकेर की MVU द्वारा मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर पशुओं का उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान की गई।
- अमनौर, परसा, तरैया, पानापुर एवं दरियापुर की MVU द्वारा अपने-अपने प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार एवं पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों तक चिकित्सा सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित MVU द्वारा सक्रिय रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों एवं पशुओं को सेवा प्रदान की गई।
- बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि आवश्यकता के अनुसार किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026