Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
usr93264828
रोज़ गड्ढों में पलट रहे वाहन, लोग हो रहे हादसों का शिकार. बैजनाथपुर–सोनबरसा सड़क बनी मौत का रास्ता, देखिए Network Bihar का ग्राउंड रिपोर्ट।
Kahara, Saharsa
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
अभिजीत ह@त्याकांड में नया मोड़. मृतक के भाई का आरोप दबाव में हो रही है पुलिस जांच? आखिर भरोसा क्यों टूट रहा है. मृतक के भाई के मन में आ रहे खुद को खत्म करने का विचार के कौन जिम्मेवार ?
Kahara, Saharsa | Oct 8, 2026
सहरसा की सड़कें बदहाल. सफाई व्यवस्था चौपट, नगर निगम फेल, राहगीर, वाहन चालक और दुकानदार परेशान. गड्ढेनुमा सड़क पर रोज पलट रही गाड़ियां
Kahara, Saharsa | Oct 8, 2026
प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ================== सारण,08 अक्टूबर 2026 ================= सारण प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल विधाओं में सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिले के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योगासन प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-19 बालिका वर्ग: रूबी कुमारी, रोशनी कुमारी, भारती कुमारी एवं स्नेहा कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं गोपालगंज की खुशी सिंह ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग: राजू ओझा, शिवम कुमार, आर्यन राज एवं यशवर्धन कुमार विजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग: गुड्डू कुमार, आकाश कुमार, टिक राजा, श्रेयांश कुमार एवं युवराज कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग: अनुष्का, सुमैया, त्रिशिका, आनंदी एवं सुप्रिया विजेता रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग: मनु कुमार, अपूर्व आलोक, प्रशांत कुमार एवं पीयूष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग: सोनाली कुमारी, अनुष्का कुमारी, आनंदी, रागिनी कुमारी, अग्रिया एवं समीक्षा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-14 बालिका वर्ग: 🥇 विजेता — सीवान 🥈 उपविजेता — छपरा अंडर-14 बालक वर्ग: छपरा एवं सीवान की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया है। अंडर-17 बालक वर्ग: छपरा एवं सीवान के बीच फाइनल मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सारण के सभी विद्यालयों में योग, ध्यान एवं ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र का आयोजन विभागीय निर्देशों के आलोक में एवं जिलाधिकारी, सारण के दिशा-निर्देश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज सारण जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान तथा ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। योग एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, वहीं ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना एवं खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के प्रति अपना संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, श्री सम्राट चौधरी, बिहार की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय MMUY (मुख्यमंत्री उद्यमी योजना) कार्यक्रम एवं MSME केंद्रों का शुभारंभ, सारण जिले में VC के माध्यम से जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त की सहभागिता। छपरा, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY) के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में जिला उद्योग केंद्रों (DIC) के अंतर्गत MSME केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सारण जिले की सहभागिता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से रही। इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, IAS एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी, IAS वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सारण छपरा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के क्रम में सारण जिले में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP) सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के बीच उप विकास आयुक्त, सारण की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं / सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिये श्रीमती किरण शर्मा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सारण जिला के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगी. इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय पर नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से हमसे लाइव जुड़ें. दिनांक: 08 अक्टूबर, 26 समय : 04:30 PM जिला प्रशासन, सारण
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों द्वारा डोर-टू-डोर पशु चिकित्सा सेवा - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (MVU) द्वारा आज विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पशु चिकित्सा सेवा एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। - सोनपुर, इसुआपुर एवं मकेर की MVU द्वारा मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर पशुओं का उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। - अमनौर, परसा, तरैया, पानापुर एवं दरियापुर की MVU द्वारा अपने-अपने प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार एवं पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों तक चिकित्सा सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित MVU द्वारा सक्रिय रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों एवं पशुओं को सेवा प्रदान की गई। - बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि आवश्यकता के अनुसार किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026
बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं छपरा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी को लेकर सारण में मेडिकल कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं। मकेर, परसा, अमनौर, पानापुर, तरैया और दरियापुर के प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप के माध्यम से लोगों की जांच कर रही हैं। मेडिकल कैंप में बीमार लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यकतानुसार दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ के बाद होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रखा गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीमों द्वारा प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026