कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को ग्राम पंचायत कुंवरपुर एवं ग्राम नानकपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस एवं नाश्ता भोजन वितरण नहीं करने के कारण समूह को हटाने के निर्देश दिए।
स्कूल में बिजली कनेक्शन एवं स्कूली बच्चों द्वारा गणवेश पहन कर स्कूल आने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया गया।दस्तावेज एवं रिकॉर्ड पंचायत भवन में नहीं पाये जाने पर पंचायत सचिव को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। ग्राम कुंवरपुर में अवैध शराब विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ज़ब्ती की कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कराया गया। उप स्वास्थय केंद्र के निरीक्षण में सीएचओ अनुपस्थित पाये जाने पर नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026