उज्जैन: महाकाल मंदिर में दर्शन की कतार में ही श्रद्धालुओं को मिल रहा चाय, दूध, छाछ और महाप्रसाद; नई व्यवस्था की हो रही सराहना
श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन कतार में ही निशुल्क अल्पाहार और महाप्रसाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू की है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, निशुल्क अन्नक्षेत्र के अतिरिक्त मानसरोवर भवन, विश्राम धाम और कतार में चलते हुए श्रद्धालुओं को पोहा, हलवा और मीठा प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मौसम के अनुरूप शीतकाल में चाय, कॉफी व गर्म दूध तथा ग्रीष्मकाल में छाछ और शरबत उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं कतार में आने वाले छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध व बिस्किट की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं को लाभान्वित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई इस पहल की दर्शनार्थियों ने जमकर सराहना की है।
#UjjainNews #MahakalMandir #Mahakaleshwar #DevoteeFacilities