उज्जैन: सोनिया गांधी की आत्मकथा के बयानों पर भड़की भाजपा, सांसद अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में शहीद पार्क पर फूंका पुतला
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हाल ही में जारी आत्मकथा में दर्ज बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उज्जैन के शहीद पार्क सहित ग्रामीण क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने आरोप लगाया कि आत्मकथा से स्पष्ट है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों और सिख समाज पर हुए अत्याचारों के प्रति उनमें कोई संवेदना नहीं थी, जबकि तुष्टीकरण की राजनीति के तहत अन्य मुद्दों पर आंसू बहाए गए। इस दौरान सिख समाज के प्रतिनिधि चरणजीत सिंह सनी सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से देश के सिख समाज से तत्काल माफी मांगने की मांग की।
#UjjainNews #BJPUjjain #AnilFirojiya #SoniaGandhi #PoliticalNews S