सरैया: नवादा स्कूल में छठ महोत्सव का दीप प्रज्वलन और जीवंत प्रस्तुति
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवादा में छठ महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पर्व की झांकी प्रस्तुत की, जिसमें दंडी व्रती की पूजा और सूर्य को अर्घ्य देना शामिल था। कार्यक्रम में अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद थे।